न्यूज़भारतहेडलाइंस

आतंकवाद के आकाओं को पीएम मोदी का कड़ा मैसेज, कहा- उन्हें पता है अब भारत नहीं छोड़ेगा

उमाकांत त्रिपाठी।आज देश 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहा है. हर साल इस दिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड में भी हिस्सा लिया. अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवादियों के ‘आकाओं’ को चेतावनी दी. मोदी ने कहा कि-आतंकवादियों के ‘आकाओं’ को अब पता है कि भारत को नुकसान पहुंचाया तो भारत उन्हें नहीं छोड़ेगा!

पीएम मोदी नक्सलवाद को लेकर बोले
मोदी ने आगे कहा,कि- ‘पूर्वोत्तर ने कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन हमने संवाद, विश्वास और विकास के जरिए अलगाव की आग को शांत किया है. बीते 10 सालों के प्रयासों के बाद आज नक्सलवाद भी भारत में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है.

अर्बन नक्सलियों से न‍िपटना होगा: पीएम
पीएम मोदी ने गुजरात में कहा,कि-भारत के बाहर और अंदर कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए काम कर रही हैं. जंगलों में नक्सलवाद खत्म हो रहा है, अर्बन नक्सल अपना सिर उठा रहे हैं. हमें अर्बन नक्सलों की पहचान करके उन्हें बेनकाब करना है. आज अर्बन नक्सली उन लोगों को भी निशाना बनाते हैं जो कहते हैं कि अगर हम एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे.

पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने केवड़िया, गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोगों को एकता की शपथ दिलाई. इस शपथ की शुरुआत कुछ इस प्रकार है: ‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *