दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी-ग्रीस के समकक्ष के बीत बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी समेत इन मु्द्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ग्रीस समकक्ष क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने हाल के उच्च स्तरीय आदान प्रदान के बाद द्विपक्षीय संबंधों मे तेजी की सराहना की। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि- दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी को अपने फोन कॉल में मित्सोटाकिस ने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी।दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। बयान में कहा गया है कि- दोनों नेताओं ने आईएमईईसी और पश्चिम एशिया के विकास समेत विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

पीएम मोदी सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर बोले
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ग्रीस समकक्ष के साथ हुए बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा,कि-कल ग्रीस के प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस से बातचीत की। भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की हमले प्रतिबद्धता जताई। हमारा लक्ष्य एकसाथ मिलकर व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। यूरोपीय संघ के भीतर भी ग्रीस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 913

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *