दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने दिया गोसाई को खुश कर दिया, पीएम को भेंट किया था पोट्रेट अब मोदी ने भेजा ये खास तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोट्रेट गिफ्ट करने वालीं दिव्यांग कलाकार दिया गोसाई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब पीएम ने दिया गोसाई को एक खास गिफ्ट भेजा है। आपको बता दें कि दिया ने 28 अक्टूबर को हुए रोड शो के दौरान पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को एक पोट्रेट तोहफे में दिया था।

पीएम मोदी ने दिव्यांग कलाकार दिया गोसाई को प्रशस्ति पत्र भेजा है। डाक के जरिये दिया को भेजे खत में पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं और स्पेन के पीएम ने पोट्रेट देखकर बहुत खुश हुए। आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को पीएम मोदी और पेड्रो सांचेज ने रोड शो किया था। दोनों नेताओं ने जीप से रोड शो किया था, इस दौरान दिया रास्ते में व्हील चेयर पर बैठकर उनका इंतजार कर रहीं थीं। तब दोनों प्रधानमंत्रियों ने काफिला रोक कर दिया से मुलाकात की थी। दिया ने उस वक्त उन्हें पोट्रेट भेंट किया था। मोदी और सांचेज ने दिया से हाथ मिलाया और उन्हें तोहफे के लिए शुक्रिया अदा किया था।

पीएम ने कहा, आपके हावभाव ने स्पेन के लोगों के प्रति भारतीयों के प्रेम और स्नेह को दिखा। मुझे बहुत खुशी है कि आपको ईश्वर से ऐसी असाधारण प्रतिभा मिली। मोदी ने कहा, विभिन्न क्षेत्रों में जिस तरह गुजरात के युवा अपना योगदान दे रहे हैं, मुझे गुजरात के उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं। 1 नवंबर की तारीख वाले इस पत्र में पीएम मोदी ने दिया और उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें कला की अपनी यात्रा पर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *