महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बोले-पीएम मोदी:कांग्रेस ने दी सावरकर को गाली , MVA को दिया चैलेंज कांग्रेस नेताओं से बाल ठाकरे की प्रशंसा करवाकर दिखाएं

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत की। नासिक में उन्होंने कहा कि- कांग्रेस के लोग महाराष्ट्र में वीर सावरकर का अपमान करते हैं।
पीएम ने कहा कि देश और महाराष्ट्र की राजनीति में बाला साहब ठाकरे का योगदान अतुलनीय है। लेकिन कांग्रेस नेताओं के मुंह से बाला साहब ठाकरे की प्रशंसा में एक शब्द नहीं निकलता है।

उन्होंने कहा कि- मैं महा-विकास अघाड़ी में कांग्रेस के दोस्तों को चुनौती देता हूं कि- वे कांग्रेसी नेताओं से बाला साहब ठाकरे और उनकी विचारधारा की प्रशंसा करवाकर दिखाएं।इससे पहले उन्होंने धुले में 50 मिनट में भाषण में कहा कि- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। पहले वे धर्म के नाम पर लड़ाते थे। इसी के चलते देश का बंटवारा हुआ। अब वे जातियों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। ये भारत के खिलाफ साजिश है।महाराष्ट्र की 288 सीटों में एक फेज में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। भाजपा महायुति गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 148, शिंदे गुट ने 80, अजित गुट ने 53 उम्मीदवार उतारे हैं।

 

 

मोदी के भाषण के 6 अहम बातें-
1. महाराष्ट्र के लोगों ने दिल खोलकर दिया है महाराष्ट्र से मेरा अपनापन आप सब जानते हैं। महाराष्ट्र से मैंने जब भी कुछ मांगा है, यहां के लोगों ने दिल खोलकर मुझे आशीर्वाद दिया। 2014 के विधानसभा चुनाव में मैं यहां आया था। मैंने आपसे महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार के लिए आग्रह किया था। आपने राज्य में 15 साल के सियासी कुचक्र को तोड़कर बीजेपी को जीत दिलाई। आज मैं धुले की धरती से मैं महाराष्ट्र में चुनाव अभियसान की शुरुआत कर रहा हूं।

2. MVA ने पहले सरकार, फिर जनता को लूटा हम जनता को भगवान मानते हैं, उनकी सेवा करते हैं। कुछ लोग लोगों को लूटने आए हैं। जब लोगों को लूटने की नीयत वाले आते हैं तो हर योजना बंद कर देते हैं। आपने महाविकास अघाड़ी के धोखे से बनी सरकार के ढाई साल देखे हैं। इन्होंने पहले सरकार लूटी, फिर जनता को लूटा।

3. हमने महिलाओं को केंद्र में रखकर फैसले लिए महायुति का वचननामा (मैनिफेस्टो) विकसित भारत का आधार बनेगा। विकसित महाराष्ट्र विकसित भारत के लिए हमारी बहन-बेटियों का जीवन आसान बनाना बहुत जरूरी है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज तेजी से आगे बढ़ता है। इसलिए केंद्र सरकार ने भी महिलाओं को केंद्र में रखकर कई बड़े फैसले लिए हैं।

4. MVA महिलाओं को गाली देने पर उतरा महाराष्ट्र की हर महिला को अघाड़ी वालों से सतर्क रहना है। ये नारी शक्ति को सशक्त नहीं देख सकते। ये महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हैं, कैसी-कैसी अभद्र भाषा बोल रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस में 25000 बेटियों की भर्ती से महिलाओं में उत्साह बढ़ेगा। उन्हें सुरक्षा मिलेगी।

5. कांग्रेस दलितों-पिछड़ों को आगे बढ़ते नहीं देख सकती कांग्रेस की तरफ से एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का खेल खेला जा रहा है। कांग्रेस कभी दलितों, पिछड़ों आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देख सकती। अंबेडकर ने कोशिश की, वंचितों को आरक्षण मिले लेकिन नेहरू जी अड़े रहे। बाबा साहेब मुश्किल से दलितों और आदिवासियों को आरक्षण दिला पाए। नेहरू के बाद इंदिरा जी आईं। उन्होंने भी आरक्षण के खिलाफ यही माहौल बनाए रखा। वे एससी, एसटी, ओबीसी को हमेशा कमजोर करना चाहत थीं। राजीव गांधी की सोच भी खानदान से अलग नहीं थी।

6. कश्मीर में कांग्रेस के मंसूबे कामयाब नहीं होने दूंगा कांग्रेस ने कश्मीर को आर्टिकल 370 के जरिए देश की मुख्यधारा से अलग किया। कांग्रेस ने कश्मीर में अंबेडकर का संविधान लागू नहीं होने दिया। देश में दो संविधान रहते थे, कश्मीर में दलितों , वंचितों को उनका हक नहीं मिलने दिया। इन्होंने अलगावदियों को संरक्षण दिया। इन्होंने जो समस्या पैदा की, हमने आर्टिकल 370 हटाकर उसे खत्म कर दिया। कश्मीर में उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दूंगा।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

टीचर ने डांटा तो स्कूल की बिल्डिंग से कूदी 13 साल की स्टूडेंट, जानें पूरा मामला

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार को एक 13 साल की स्कूल स्टूडेंट…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *