दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राहुल गांधी ने दी जीत की बधाई:बोले-दोनों देशों के बीच बढ़ेगा आपसी सहयोग

उमाकांत त्रिपाठी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए लेटर लिखा है। इस लेटर में राहुल ने लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक रूप से दोस्ताना संबंध रहे हैं। उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोनों देशों के नागरिकों के लिए हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे।ट्रम्प के अलावा राहुल ने राष्ट्रपति चुनाव में हार का सामना करने वाली डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए भी लेटर लिखा है। इसमें राहुल ने कमला को उनके चुनावी अभियान के लिए बधाई दी। साथ ही हार के बाद कमला हैरिस के दिए बयान को लेकर कहा कि आपका उम्मीद से भरा मैसेज लोगों को प्रेरणा देना जारी रखेगा।

 

राहुल ने ये दोनों लेटर गुरुवार, 7 नवंबर को लिखे
PM मोदी ने ट्रम्प को जीत की बधाई दी PM नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर उन्हें बधाई दी है। एक निजी चैनल ने बताया कि- दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रम्प ने कहा कि वे भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने दुनिया में शांति के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही।बुधवार को आए नतीजों में ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट के मुकाबले 295 वोट हासिल कर लिए हैं। एरिजोना और नेवाडा में काउंटिंग अभी जारी है। दोनों राज्यों में कुल 17 इलेक्टोरल वोट्स हैं। यहां भी ट्रम्प लीड कर रहे हैं। इलेक्टोरल कॉलेज ही राष्ट्रपति का चुनाव करता है।

 

ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को 50 राज्यों की 538 सीटों में से 295 सीटें मिली हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस कड़ी टक्कर देने के बावजूद अब तक 226 सीटें ही जीत पाई हैं। कमला हैरिस ने कहा- इसकी उम्मीद नहीं थी.इस चुनाव का नतीजा वह नहीं है जिसकी मुझे उम्मीद थी, या जिसके लिए हमने लड़ाई लड़ी थी। हम कभी हार नहीं मानेंगे और लड़ते रहेंगे। निराश मत होइए। यह समय हाथ खड़े करने का नहीं है, मजबूती से खड़े होने का है। आजादी और न्याय के लिए एकजुट होने का है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *