न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नांदेड़ में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: दलित-आदिवासी एकता के कारण समर्थन आधार खो रही कांग्रेस, लाल किताब का भी किया जिक्र

उमाकांत त्रिपाठी।नांदेड़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,कि- आज पूरे महाराष्ट्र में महायुति और भाजपा के पक्ष में लहर है. आज देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि भाजपा और उसके सहयोगी इसके लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं. यही कारण है कि जनता बार-बार भाजपा और एनडीए सरकार को चुन रही है.

नादेंड में पीएम मोदी ने मराठी में दिया भाषण
पीएम नरेंद्र मोदी ने मराठी में भाषण देते हुए कहा,कि- आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है – ‘भाजपा – महायुति आहे, तर गति आहे, महाराष्ट्राची प्रगति आहे’. उन्होंने कहा,कि- अभी हरियाणा के चुनाव में बीजेपी को पहले से भी ज्यादा सीटें मिलीं. इतिहास में सबसे अधिक सीटें मिलीं. अभी यही इतिहास महाराष्ट्र की जनता दोहराने जा रही है.पीएम मोदी ने कहा,कि- महाराष्ट्र ने कांग्रेस के प्रकोप को, उनके पापों को लंबे समय तक झेला है. खासकर मराठवाड़ा के किसानों की परेशानी की तो जड़ ही कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस सरकारों ने कभी यहां के किसानों के सुख-दुख की परवाह नहीं की. कांग्रेस ने फर्जीवाड़े में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कांग्रेस के लोग संविधान के नाम पर अपनी एक अलग लाल किताब बंटवा रहे हैं. कांग्रेस की लाल किताब पर ऊपर तो लिखा है- भारत का संविधान!

 

पिछले 2.5 वर्षों में मराठवाडा क्षेत्र में 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. इससे रोजगार के हजारों नए अवसर तैयार हुए हैं. पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार की ज्यादातर योजनाओं के केंद्र में नारीशक्ति रही है. जिस परिवार को पीएम आवास योजना के तहत घर मिल रहा है, जिस घर में नया शौचालय बन रहा है, जहां पहली बार पानी और बिजली का कनेक्शन पहुंच रहा है, जिस रसोई में पहली बार गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा है, वहां घर की महिला सदस्य को ही सबसे ज्यादा सुविधा हो रही है.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *