दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन में भी होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेन्द्र मोदी तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान 16 नवंबर से 21 नवंबर तक पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान ब्राजील, गुयाना और नाइजीरिया जाएंगे। पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने भी इस बात को लेकर जानकारी दी थी। वहीं ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।

16-17 नवंबर को नाइजीरिया का दौरा करेंगे पीएम मोदी
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह 17 वर्षों में भारत के प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। बयान में कहा गया है, ‘‘यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करेंगे।’’

ब्राजील के जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे-पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो का दौरा करेंगे। बयान में कहा गया कि भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 ‘‘ट्रोइका’’ का हिस्सा है और जी-20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

विभिन्न मुद्दों पर रखेंगे भारत का रुख-विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा,कि-शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत का रुख सामने रखेंगे और पिछले दो वर्षों में भारत द्वारा आयोजित ‘जी-20 नयी दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ और ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ के परिणामों पर चर्चा करेंगे।

19-21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे -पीएम मोदी
वहीं आखिरी में पीएम मोदी गुयाना के दौरे पर जाएंगे। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर पीएम मोदी 19-21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘गुयाना की यह यात्रा 1968 के बाद भारत के प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *