दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का गुयाना में ग्रैंड वेलकम: एयरपोर्ट पर उतरी पूरी कैबिनेट, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने ऐसे किया स्वागत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दक्षिण अमेरिका के गुयाना पहुंचे. पिछले 56 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां दौरे पर हैं. पीएम मोदी जब जॉर्जटाउन पहुंचे तो राष्ट्रपति इरफान ने हवाई अड्डे पर इनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने गले लगकर पीएम मोदी का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राष्ट्रपति के साथ करीब एक दर्जन से ज्यादा कैबिनेट के मंत्रियों ने भी उनका स्वागत किया.पीएम मोदी गुयाना के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे. वे गुयाना संसद की विशेष बैठक को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुयाना यात्रा के पीछे का कारण वहां तेजी से बढ़ रहे भारतीयों की संख्या भी है.

गुयाना में भारतीयों की बढ़ रही है संख्या
गुयाना में भारतीय राजदूत अमित एस तेलंग ने प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर कहा कि- गुयाना और भारत दोनों ही देशों के लिए प्रधानमंत्री का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि- देश पिछले 5 दशकों और 56 सालों में भारत के प्रधानमंत्री यहां पर यात्रा के लिए आए हैं. दोनों देशों के बीच का अच्छा संबंध सालों पुराना है. इसे ऐतिहासिक तौर पर भी काफी मजबूत है. उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री का गुयाना में आना दोनों देशों के बीच सालों से चली आ रही गहरी मित्रता को दिखाने के लिए काफी है.उन्होंने कहा कि- गुयाना में भारतीय समुदाय की संख्या बढ़ रही है. इनमें ज्यादा संख्या में छात्र, अलग-अलग प्रोफेशन में काम करने वाले लोग, साथ ही बिजनेस और वाणिज्य से जुड़े काफी लोग शामिल हैं. प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर दोनों ही देशों के लोग काफी उत्साहित, जोश से भरपूर हैं. सभी लोगों में एक आशावाद भी दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी का गुयाना आना दोनों ही देशों की साझेदारी को नई उड़ान देगी.

भारतीयों से मिले पीएम मोदी
गुयाना पहुंचकर पीएम मोदी ने हाथ में तिरंगा झंड़ा और बैच लगाए हुए भारतीयों से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में गुयाना में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. भारतीय पोशाक में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रधानमंत्री ने आनंद उठाया.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *