महाराष्ट्र

गृहमंत्री अमित शाह ने किया देवेंद्र फडणवीस को फोन, शिंदे-पवार से भी की बात, जानें किस बारे में हुई चर्चा?

उमाकांत त्रिपाठी।Maharashtra Assembly Election Result 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के तीन प्रमुख नेताओं – उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को फोन पर बातचीत कर हालिया जीत पर बधाई दी. इस बातचीत को राज्य की राजनीति में नया संदेश और गठबंधन की मजबूती का संकेत माना जा रहा है.अमित शाह ने तीनों नेताओं को बधाई देते हुए राज्य में स्थिरता बनाए रखने और विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने सरकार पर भरोसा जताया है जिसे सामूहिक प्रयासों से पूरा करना होगा.

फडणवीस ने किया ‘मोदी मैजिक’ का जिक्र
गृहमंत्री की बधाई के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया “मोदी है तो मुमकिन है, एक हैं तो सेफ हैं.” उनका यह बयान भाजपा की विकासवादी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर विश्वास को दर्शाता है.

महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक समीकरण
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार शाह की ये पहल भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना और एनसीपी के अजीत पवार गुट के बीच बढ़ते तालमेल को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. गृहमंत्री ने नेताओं के बीच तालमेल को बनाए रखने पर जोर देते हुए महाराष्ट्र की जनता के विश्वास को बनाए रखने की अपील की. साथ ही फडणवीस के ट्वीट को भी राज्य में भाजपा की विकास केंद्रित नीतियों और मजबूत गठबंधन का प्रतीक माना जा रहा है.

राजनीतिक स्थिरता और विकास है प्राथमिकता
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए यह समय अहम है. अमित शाह और फडणवीस की टिप्पणियां राज्य की राजनीति में सकारात्मक संदेश और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

26/11 की बरसी आज: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ ने भी कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकवादी हमले में जान…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *