न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

अमित शाह ने की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के एक्टर विक्रांत मैसी से मुलाकात, एकता कपूर भी रहीं साथ

खबर इंडिया की।टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में दमदार पहचान बनाने वाले विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर 1 हफ्ता हो चुका है. फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में विक्रांत के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 11.45 करोड़ रुपये की कमाई की.भले ही फिल्म कमाई के मामले में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन फिल्म को की बड़े नेताओं की तारीफ मिल रही है. हाल ही में पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था,कि-ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है और वो भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें. एक फर्जी कहानी तय समय तक ही चल सकती है. आखिरकार, सच हमेशा सामने आते हैं!. इसके अलावा अमित शाह ने भी फिल्म की काफी तारीफ की थी. इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

विक्रांत मैसी और एकता कपूर से मिले शाह
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने विक्रांत मैसी, एकता कपूर और रिद्धि डोगरा से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए फिल्म की काफी तारीफ की. अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा,कि- ”द साबरमती रिपोर्ट’ की टीम से मुलाकात की और सच्चाई को सामने लाने के उनके साहस के लिए उन्हें बधाई दी. ये फिल्म झूठ और भ्रामक तथ्यों को उजागर करती है और उस सच्चाई को सामने लाती है जिसे राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए लंबे समय तक दबाया गया.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 923

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *