क्रिकेटन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

शुभमन गिल पर आया इस एक्ट्रेस का दिल, कहा- मैं डेट करना चाहती हूं, सबके सामने कर दिया इजहार

खबर इंडिया की।क्रिकेटर शुभमन का लड़कियों के बीच भी जबरदस्त क्रेज हैं. तभी तो कई एक्ट्रेस के साथ भी उनकी खबरें देखने को मिलती है. कभी उनका नाम रिद्दिमा पंडित के साथ जुड़ता है तो अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस उन्हें डेट करने की ख्वाहिश रखती हैं. जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने शुभमन गिल की तारीफ की. उन्हें क्यूट बताया और डेटिंग की बात भी कही. चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.फिल्मीज्ञान’ को दिए इंटरव्यू में प्रज्ञा जायसवाल ने शुभमन गिल का जिक्र किया. तब उनसे फैन के कमेंट पर सवाल किया. एक फैन ने कहा था कि शुभमन गिल और प्रज्ञा जायसवाल अच्छा कपल बनेंगे, इस पर वह क्या सोचती हैं? तब एक्ट्रेस ने क्रिकेटर को क्यूट कहा.

 

शुभमन गिल को डेट करना चाहती हैं प्रज्ञा
प्रज्ञा जायसवाल के गाल लाल हो गए इस सवाल को सुनकर. उन्होंने कहा, ‘अरे यार वो बहुत क्यूट हैं. मैं भी सिंगल हूं. हां हो सकता है. इसके आगे उनसे पूछा गया कि क्या वह शुभमन गिल को डेट करना चाहेंगी तो उन्होंने इस पर भी हामी भरी. उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिकेटर से कोई दिक्कत नहीं है. वह अच्छे इंसान है. तो वह उन्हें डेट भी कर सकती हैं.

बना दो फिर जोड़ी-प्रज्ञा
प्रज्ञा ने कहा, ‘हां वह सच में क्यूट लगते हैं. चलो अब जोड़ी बना दो यार. मुझे क्रिकेटर्स से कोई दिक्कत नहीं है. अगर किस्मत यह लिखा है तो ये सही.

सारा संग भी जुड़ा था शुभमन का नाम
प्रज्ञा जायसवाल ने साल 2014 में करियर की शुरुआत की थी. तमलि थ्रिलर फिल्म Virattu उनकी पहली मूवी थी. इसके बाद वह बॉलीवुड में भी आईं. उन्होंने हाल में ही खेल खेल में फिल्म में भी काम किया था. वहीं बात करें शुभमन गिल की तो वह शानदार क्रिकेटर के साथ साथ अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. कुछ समय पहले ही उनका नाम सारा के साथ जुड़ा था. इतना ही नहीं, उनका नाम रिद्धिमा पंडित से लेकर अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ चुका है.

Related Posts

1 of 830

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *