न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

बॉलीवुड में बोल्ड एक्ट्रेस को हुई ये बीमारी, कभी नहीं बन सकती मां, खुद खोला ये बड़ा राज

खबर इंडिया की।फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड वीडियो और फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा ने बड़ा खुलासा किया है. 37 साल की इस बी ग्रेड हसीना ने बताया कि- वो गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. जिसकी वजह से कभी मां नहीं बन सकतीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जो आगे बताया वो आपको सन्न कर देगा.

शर्लिन को ये है बीमारी
शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के वो राज खोले जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि- वो सिस्टमिल ल्यूपस एरिथेमेटोसस नाम की बीमारी का शिकार हैं. ये बीमारी ऐसी है जिसकी वजह से वो अब कभी मां नहीं बन सकतीं.

2021 में फेल हो गई थी किडनी
शर्लिन ने आगे बताया कि इसी बीमारी की वजह से उनकी साल 2021 में किडनी भी खराब हो गई थी. एक्ट्रेस ने कहा कि-मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया है कि- इस बीमारी पर कंट्रोल रखने के लिए मुझे पूरी लाइफ दवाइयां खानी होंगी. मैं इसे दिन में तीन बार लेती हूं. उन्होंने ये भी सलाह दी है कि इसे मुझे कभी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं सोचना चाहिए. अगर मेरे बच्चे और मां दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है.

ढूंढ रही दूसरे रास्ते-शर्लिन
एक्ट्रेस ने कहा- ‘वो अब मां बनने के दूसरे रास्ते तलाश रही हैं. मैंने इसके बारे में थोड़ा सोचा है. मैं चाहती हूं कि हर नाम A से शुरू हो. मुझे A से शुरू होने वाले नाम से बेहद लगाव है. मैं जल्द ही सभी को बताऊंगी. मुझे लगता है कि- मैं मां बनने के लिए पैदा हुई हूं. जब भी बच्चों के बारे में सोचती हूं तो मुझे एक अलग ही खुशी महसूस होती है. बच्चों के आने से पहले ही मैं बहुत खुश हूं. उनके आने के बाद मैं कितना खुश हो जाऊंगी.

Related Posts

1 of 860

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *