महाराष्ट्र

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री: दूसरी बार संभालेंगे राज्य की कमान, ये दो नेता बनेंगे डिप्टी सीएम

उमाकांत त्रिपाठी।बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है. बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है.इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. महायुति के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे. महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

पूर्व में भी सीएम रह चुके हैं देवेंद्र फडणवीस
बीजेपी को जिस तरह से विधानसभा चुनाव में सीटें आई हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि अगला सीएम बीजेपी से ही होगा. देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए हैं. वह पूर्व में भी सीएम रह चुके हैं. एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस को 2019 में भी सीएम बनने का मौका मिला था, लेकिन महज कुछ दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.

फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं. यहां महायुति एकबार फिर ना केवल सत्ता में आई बल्कि 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीत लीं, जबकि विरोधी महा विकास अघाड़ी 50 के अंदर ही सिमट गई. चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. बीजेपी ने 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं. बीजेपी को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल हो गया.

महा विकास अघाड़ी के हाथ आई मायूसी
दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. जिस तरह के दावे वह चुनाव में कर रही थी उसके उलट कांग्रेस केवल 16, शरद पवार की एनसीपी-एसपी 10 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 20 सीटें जीतीं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

26/11 की बरसी आज: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ ने भी कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकवादी हमले में जान…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *