खेलकूदन्यूज़भारतहेडलाइंस

एशिया प्रशांत बधिर खेल 2024: भारतीय खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने की सराहना

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए मंगलवार को भारतीय दल को बधाई दी और कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देश का मान बहुत बढ़ाया है। भारतीय दल ने 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेलों में 55 पदक जीते। यह 2015 (पांच पदक) में उसकी पिछली भागीदारी से 11 गुना अधिक है।

10वें एशिया प्रशांत बधिर खेल में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई-पीएम
मोदी ने ट्विटर पर लिखा,कि-कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेल 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हमारे भारतीय दल को बधाई। हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण 55 पदक जीतकर हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।उन्होंने कहा,कि-इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने पूरे देश को विशेषकर खेलों के प्रति जुनून रखने वाले लोगों को प्रेरित किया है। भारत के 68 सदस्यीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर 21 देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1984 में शुरू हुए इन खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एशिया प्रशांत बधिर खेलों का आयोजन हर चार साल में होता है।
उन्होंने कहा,कि-इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने पूरे देश को विशेषकर खेलों के प्रति जुनून रखने वाले लोगों को प्रेरित किया है। भारत के 68 सदस्यीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर 21 देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1984 में शुरू हुए इन खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एशिया प्रशांत बधिर खेलों का आयोजन हर चार साल में होता है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 925

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *