दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति, तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, जानें क्या-क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में रूस में एक कार्यक्रम में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शिता की सराहना की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण कदम पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी के साथ वह नियमित रूप से जुड़े हुए हैं और साथ ही प्रधानमंत्री की ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल के लिए प्रशंसा व्यक्त की और देश के विकास के लिए उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की। एक कार्यक्रम में पुतिन ने कहा,कि-हम पीएम मोदी के साथ लगातार कॉन्टैक्ट में हैं। भारत का मेक इन इंडिया बहुत अच्छा है, लेकिन वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो भविष्य को देखते हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों की सराहना की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रभावशाली वृद्धि को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी हमेशा भारत को इस डेवलपमेंट की ओर, हाई टेक्नोलॉजी की ओर आगे बढ़ाने की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं और इसके परिणाम साफ हैं।पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि- हर बार जब हम मिलते हैं तो मीटिंग में AI का जिक्र जरूर आता है।

जानें-भारत पर क्या बोले पुतिन?
आर्थिक विस्तार और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में भारत की सफलता पर प्रकाश डालते हुए पुतिन ने कहा, ‘भारत विकासशील देशों के बीच सबसे अधिक विकास दर दिखा रहा है और यह अपने आप में बधाई के लायक बात है।’ पुतिन की तारीफ रूस और भारत के बीच बढ़ती द्विपक्षीय ताकत को भी रेखांकित करती है। पीएम मोदी ने 2014 में ‘मेक इन इंडिया’ शुरू किया था, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदलना, विदेशी निवेश को आकर्षित करना और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना है।

Related Posts

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *