उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस की नई कैबिनेट का विस्तार हो गया है. आइए जानते हैं- बीजेपी शिवसेना और एनसीपी के किन नेताओं ने शपथ ली है.
दत्तात्रय भरणे-(एनसीपी)
अदिति तटकरे -(एनसीपी)
शिवेंद्र राजे भोसले -(बीजेपी)
माणिकराव कोकाटे –(एनसीपी)
जय कुमार गोर -(बीजेपी)
नरहरि झिरवाल -(एनसीपी)
संजय सावकारे -(बीजेपी )
संजय शिरसाट -(शिंदे गुट)
प्रताप सरनाईक -(शिंदे गुट)
भरत गोगवाले -(शिंदे गुट)
मकरंद पाटिल -(एनसीपी)
नितेश राणे -(बीजेपी)
आकाश पुंडकर -(बीजेपी)
बाला साहेब पाटिल (एनसीपी)
प्रकाश आबिटकर (एनसीसी)
माधुरी मिसाल (बीजेपी)
अतुल सावे -(बीजेपी )
अशोक उइके -(बीजेपी)
शंभूराज देसाई -(शिंदे गुट)
आशीष शेलार ने ली मंत्री पद की शपथ
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह दी गई है.
पंकजा मुंडे ने भी ली मंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य और बीजेपी के बड़े नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को भी देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में जगह दी गई है. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है. इससे पहले भी मुंडे मंत्री रह चुकी हैं.
जयकुमार रावल ने ली मंत्री पद की शपथ
जयकुमार रावल ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
उदय सामंत ने ली शपथ
शिवेसना नेता उदय सामंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. सामंत को एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है.
बीजेपी के मंगल प्रभात लोढा ने भी ली शपथ
पूर्व मंत्री और सात बार विधायक रह चुके मंगल प्रभात लोढा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. मंगल प्रभात लोढा की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में होती है.
धनंजय मुंडे ने ली शपथ
एनसीपी अजित गुट के बड़े नेता धनंजय मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके अलावा एनसीपी से हसन मुश्रीफ ने भी शपथ ली है.
जानें-अब तक इने नेताओं ने ली है शपथ
चन्द्रशेखर बावनकुले ( बीजेपी)
राधाकृष्णविखे पाटिल ( बीजेपी
हसन मुश्रीफ ( एनसीपी)
चंद्रकात पाटिल ( बीजेपी)
गिरीश महाजन ( बीजेपी)
गुलाब राव पाटिल ( शिंदे गुट)
गणेश नाईक ( बीजेपी)
दादा भुसे (शिंद गुट)
दादा भुसे भी बने मंत्री
शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता दादा भुसे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. मालेगांव बाहरी से पांच बार विधायक चुने गए. भुसे पहले भी मंत्री रह चुके हैं.
गणेश नाईक ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी नेता गणेश नाईक को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में जगह मिली है. ठाणे के ऐरोली से छह बार विधायक चुने गए हैं.















