भारत

पीएम मोदी से मिले स्वामी राघव देवाचार्य, पीएम आवास में हुई आधे घंटे मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।पूज्य जगदगुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर भेंट की। करीब 30 मिनट की मुलाकात के दौरान पीएम और स्वामी राघव देवाचार्य के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने राघव देवाचार्य से मध्यप्रदेश के हालात की भी जानकारी ली। पीएम ने जल्द ही मध्यप्रदेश के दौरे पर आने बात भी कही है।

पीएम मोदी और राघव देवाचार्य की आधे घंटे तक हुई चर्चा।
मुलाकात के बारे में राघव देवाचार्य ने कहा कि पीएम ने मुझे निमंत्रण दिया था। उनके बुलावे पर पीएम हाउस पहुंचकर सार्थक बैठक हुई। करीब 30 मिनट की मुलाकात में समरसता और धर्म-संस्कृति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा आगामी समय में होने वाले प्रयागराज कुंभ मेले को लेकर भी काफी देर तक बात हुई।

राघव देवाचार्य ने कहा कई पुरानी यादें हुई ताजा।
स्वामी राघव देवाचार्य ने बताया कि- इससे पहले भी कई बार पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो चुकी है। पुरानी मुलाकात की भी यादें ताजा हो गई। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी से बात की।आपकों बता दे कि- कुंभ में 13 जनवरी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के सीएम और राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। इस दौरान सभी अखाड़ों के अध्यक्ष और महा मंडलेश्वर उनसे मिलकर बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर चर्चा भी करेगें।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 690

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *