उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

बेहद खास होने वाला है इस बार का महाकुंभ, पीएम मोदी ने मन की बात में महाकुंभ पर ये कहा!

उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर चर्चा की. उन्होंने इस भव्य आयोजन की एकता और सामूहिकता के संदेश पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ होगा, और इस दौरान संगम तट पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से समाज में विभाजन और नफरत की भावनाओं को समाप्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया.

महाकुंभ में एआई आधारित चैटबॉट का होगा उपयोग-पीएम
दरअसल, पीएम मोदी ने बताया कि- महाकुंभ में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैटबॉट का उपयोग किया जाएगा, जो 11 भारतीय भाषाओं में श्रद्धालुओं को जानकारी उपलब्ध कराएगा. यह पहल डिजिटल कुंभ की ओर एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि इस चैटबॉट के माध्यम से टूर पैकेज, आवास और होमस्टे जैसी सेवाओं के बारे में जानकारी सीधे मोबाइल पर मिलेगी, जिससे कोई भी श्रद्धालु महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रहे.

महाकुंभ अपनी विविधता के लिए है प्रसिद्ध -पीएम मोदी
महाकुंभ की विशेषता पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह आयोजन केवल अपनी विशालता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है. लाखों संत, हजारों परंपराएं, और सैकड़ों संप्रदाय इस आयोजन में भाग लेते हैं. यहां हर कोई समान है, न कोई बड़ा है, न कोई छोटा. यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता’ की भावना का सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसे दुनिया में और कहीं नहीं देखा जा सकता.

एआई संचालित कैमरों की मदद से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *