न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

तारक मेहता: भिड़े की बेटी सोनू ने रचाई शादी, शादी की फोटोज आई सामने, दुल्हन को देख रो पड़े दूल्हे राजा

खबर इंडिया की।‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम झील मेहता (Jheel Mehta) शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग सात फेरे लिए. झील ने शादी का ये जबरदस्त वीडियो नए साल से पहले शेयर किया जो देखने ही देखते मिनटों में वायरल हो गया.

झील मेहता लाल जोड़े में बनीं दुल्हन
झील मेहता और आदित्य की शादी 28 दिसंबर को हुई थी. लेकिन इन्होंने शादी का ये वीडियो फैंस के साथ 31 दिसंबर को शेयर किया. इस वीडियो में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम झील सुर्ख लाल कलर का लहंगा चोली पहने हैं. साथ ही गले में हैवी चोकर हर, नाथ में नथ, मांगटीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहनकर सबसे सुंदर दुल्हन लगीं.

झील को देख दूल्हे राजा के निकले आंसू
झील ने रेड को तो उनके दूल्हे व्वाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए. झील को स्टेज पर देखते ही आदित्य इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक पड़े. जबकि झील उनके आंसू पोंछते हुए और उनकी बलाएं लेती नजर आईं. झील और आदित्य का ये प्यार भरा वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

सामने आई वरमाला से फेरे तक की सभी रस्म
ये वीडियो वरमाला से लेकर सिंदूर दान और फेरों तक का है. इसके साथ ही दूल्हा और दुल्हन की दमदार एंट्री भी दिखाई.

करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग हुए शामिल
इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग शामिल हुए. शादी को लेकर झील ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि-हम दोनों बतौर पति-पत्नी नए साल में प्रवेश कर रहे हैं. ये एक इंटीमेट शादी होगी. इसमें कुछ परिवार के और करीबी लोग ही शामिल होंगे.’ आपको बता दें, झील ने ‘तारक मेहता’ शो में सोनू भिड़े का रोल प्ले किया था. जिसे खूब प्यार मिला था.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *