धर्म -अध्यात्म

महामस्तकाभिषेक के समारोह: गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे राजचंद्र आश्रम, खुद किया विराट प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक

उमाकांत त्रिपाठी। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के धरमपुर स्थित श्रीमद् राजचंद्र आश्रम का दौरा किया और युगपुरुष श्रीमद् राजचंद्रजी की विराट प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया।
महामस्तकाभिषेक के समारोह में अमित शाह ने श्रीमद् राजचंद्रजी के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी आध्यात्मिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि- श्रीमद् राजचंद्रजी की प्रतिमाजी का महामस्तकाभिषेक करते समय मुझे गहरे आनंद और शांति की अनुभूति हुई।

महामस्तकाभिषेक के समारोह में अमित शाह ने श्रीमद् राजचंद्रजी के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी आध्यात्मिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् राजचंद्रजी की प्रतिमाजी का महामस्तकाभिषेक करते समय मुझे गहरे आनंद और शांति की अनुभूति हुई।

अमित शाह ने गुरुदेव राकेशजी की सराहना की, जिनके नेतृत्व में श्रीमद् राजचंद्र मिशन भारतीय मूल्यों और संस्कृति के सार को दुनिया तक पहुंचा रहा है। शाह ने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन हो या सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद की सहाय करनी हो, पूज्य गुरुदेव श्री राकेशजी के नेतृत्व में श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर ने उत्कृष्ट उदहारण दिया है।

अमित शाह ने गुरुदेव राकेशजी की सराहना की, जिनके नेतृत्व में श्रीमद् राजचंद्र मिशन भारतीय मूल्यों और संस्कृति के सार को दुनिया तक पहुंचा रहा है। शाह ने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन हो या सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद की सहाय करनी हो, पूज्य गुरुदेव श्री राकेशजी के नेतृत्व में श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर ने उत्कृष्ट उदहारण दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘श्रीमद् राजचंद्र अहिंसा केंद्र’ की आधारशिला का पूजन किया। यह आधारशिला सहानुभूति, प्रेम और करुणा के विकास के लिए समर्पित है।


अमित शाह ने आश्रम के दिव्य जिनमंदिर में प्रार्थना की और पवित्र अनुष्ठानों में भाग लिया। इस मौके पर गुजरात राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, गृह मंत्री हर्ष सांघवी, वलसाड के सांसद धवलभाई पटेल और मिशन के उपाध्यक्ष आत्मपित नेमीजी भी उपस्थित थे।


अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि- श्रीमद् राजचंद्रजी ने समाज के बीच रहकर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया और यह उनकी महान सेवा है।

राकेशजी ने कहा कि मिशन, भारत सरकार के साथ मिलकर समाज के उत्थान में काम कर रहा है और 2047 में विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Posts

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *