क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

अब रिटायरमेंट लेंगे रोहित शर्मा! टीम से खुद बाहर हुए या बाहर किया गया? क्या गंभीर के साथ बिगड़े रिश्ते?

खबर इंडिया की।Rohit Sharma: 5th Test vs Australia: आखिरकार वही हुआ, जिसका अंदेशा था. रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में नहीं खेल रहे. शुक्रवार सुबह जसप्रीत बुमराह टॉस के लिए उतर आए और टीम की कमान अपने हाथों में ले ली. तो क्या कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से ‘बाहर’ कर दिया गया या वह खुद ही बाहर बैठ गए..? भारतीय टीम प्रबंधन ने तो टॉस के वक्त जसप्रीत बुमराह से कहलवाया, ‘हमारे कप्तान ने नेतृत्व का परिचय देकर खुद को इस टेस्ट से आराम दिया है.

बुमराह के इन शब्दों से तो लगता है कि- टीम इंडिया में सब कुछ ठीक चल रहा है. अब सवाल यह उठता है कि रोहित को अगर ड्रॉप नहीं किया गया तो वह अपनी मर्जी से बाहर बैठे..? तो फिर पिछले दिनों ड्रेसिंग रूम में क्या कुछ चल रहा था..? तभी तो हेड कोच गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि- ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए. यानी मेलबर्न में हार से सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद अंदर का माहौल बेहद गर्म हो गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो कोच और कप्तान के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था.

हैरानी तब और बढ़ गई, जब सिडनी टेस्ट की पूर्वसंध्या पर कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) में नहीं दिखे और कोच गंभीर ने कड़े तेवर के साथ रिपोर्टर्स के सवालों को निपटाया.उनसे पूछा गया था कि मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान क्यों नहीं आए, जबकि आम तौर पर कप्तान ही आते हैं और क्या वह प्लेइंग इलेवन में होंगे? अब इस सवाल के जबाव के शब्दों पर गौर किया जा सकता है, जिससे गंभीर के तेवर का पता चलता है.

गंभीर बोले-टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है

गंभीर ने कहा था,कि-रोहित ठीक है. मुझे नहीं लगता कि परंपरा जैसा मतलब कप्तान ही PC में आए कुछ है. मुख्य कोच यहां है और यह काफी होना चाहिए. गंभीर ने साफ-साफ कह दिया कि- टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और टीम में बने रहने के लिए प्रदर्शन ही एकमात्र मानदंड है. और यहीं रोहित गच्चा खा बैठे, और उनपर ऐसा दबाव हावी हुआ कि इससे बचना मुश्किल था.इसके बाद रिपोर्ट आई कि सिडनी में गुरुवार दोपहर भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) की बीच वाली पिच की ओर बुमराह को साथ लेकर बढ़े. कुछ मिनट बाद रोहित शर्मा भी दोनों के साथ शामिल हो गए, लेकिन कोच और कप्तान के बीच शायद ही कोई बात हुई.

 

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 822

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *