खबर इंडिया की।अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20I रैंकिंग में 38 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20I मैच में रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा था। 24 साल के अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 54 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए थे।
टी20 इंटरनेशनल में इस शतक के साथ उन्होंने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें इस तूफानी पारी का इनाम मिला है। आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा अब बैटर्स रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बरकरार हैं।
ICC Rankings में Abhishek Sharma और ट्रेविस हेड को तगड़ा फायदा
साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने बेहद कम समय में शानदार उपलब्धियां हासिल कर ली। उन्होंने इंग्लैंड के खिवलाफ तूफानी शतक ठोककर तबाही मचाई। अभिषेक शर्मा ने 38 स्थानों की छलांग लगाकर आईसीसी बैटर्स रैंकिंग में दूसरा पायदान हासिल कर लिया हैं।
उनका रेटिंग प्वाइंट 829 है। वहीं, ट्रेविस हेड नंबर-1 पर 855 रेटिंग के साथ मौजूद है। तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा है, जिन्हें एक स्थान का घाटा हुआ है। इंग्लैंड के फिल साल्ट भी एक स्थान का नुकसान झेलकर चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर, बाबर आजम और पाथुम-मोहम्मद रिजवान को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।














