दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

दिल्ली की बहनों को पीएम मोदी का तोहफा: शपथ ग्रहण के पहले दिल्ली सीएम का बड़ा ऐलान, महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपए

उमाकांत त्रिपाठी। आज दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता शपथ ले रही हैं। इसके पहले ही उन्होंने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसमें रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि महिलाओं के खाते में 2500 रुपए की पहली किस्त 8 मार्च को अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इस दिन आएगी पहली किस्त
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2500 रुपए की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। ऐसे में हम अपने किए गए वादों की ओर कदम बढ़ाते हुए महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है।

आज हो रहा शपथग्रहण
शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ देर में शपथ लेंगी। वे रामलीला मैदान पहुंच चुकी हैं। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *