दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

दिल्ली में रेखा राज: राज्य की चौथी महिला CM बनीं रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत इन 6 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

उमाकांत त्रिपाठी। शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

पीएम मोदी- शाह रहे मौजूद
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे। पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचकर सभी नेताओं का अभिवादन किया। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के लिए प्रधानमंत्री मोदी का एक विजन है, हम उस विजन को पूरा करेंगे. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के साथ छल किया था. जनादेश के माध्यम से लोगों ने उन्हें सजा दी है. उनके भ्रष्टाचार की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर सजा दी जाएगी. अभी जनता की अदालत में फैसला हुआ है, इसके बाद कानून की अदालत में भी होगा।

शीशमहल में नहीं रहूंगा- दिल्ली सीएम
शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा,’यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *