दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

भारत पहुंची यूरोपीय संघ की अध्यक्ष, पीएम मोदी-विदेश मंत्री से करेंगी मुलाकात, दो दिवसीय दौरे का ये है शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रही हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग फ्री ट्रेड समझौते पर चर्चा करेंगी। बताना चाहेंगे तीन साल में तीसरी बार लेयेन भारत आ रही हैं।

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष के साथ आ रहा है एक डेलिगेशन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष एक डेलिगेशन (कॉलेज ऑफ कमीशनर्स) के साथ आ रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के 27 अधिकारी शामिल होंगे। उर्सुला यूरोपीय कमीशन की पहली महिला चीफ हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दी यात्रा संबंधी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर उनकी यात्रा की जानकारी दी थी। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहीं उर्सुला की यात्रा के एजेंडे में मुक्त व्यापार समझौता समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।उनकी यात्रा आयोग के नए कार्यकाल के प्रारंभ में हो रही है, जो पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और उर्सुला एक पूर्ण सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

यात्रा की घोषणा 21 जनवरी को दावोस में की गई थी
यात्रा की घोषणा 21 जनवरी को दावोस में की गई थी। पीएम मोदी और उर्सुला शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करेंगे। वह पीएम मोदी से मिलेंगी और भारत-यूरोपीय यूनियन व्यापार परिषद में शामिल होंगी।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन तीसरी बार आ रही हैं भारत
यात्रा के दौरान भारत और यूरोपीय संघ में ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी परिषद की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित होगी। इसके साथ ही यूरोपीय आयुक्तों और उनके भारतीय समकक्षों के बीच द्विपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक भी होगी।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *