दिल्लीराजनीतिहेडलाइंस

पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल होंगे पीएम मोदी, इन एक्सपर्ट्स के साथ करेंगे बातचीत, जानें क्या है इसका मकसद.?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल होंगे। इस वेबिनार में सरकारी अफसरों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। इसके जरिए देश की औद्योगिक, व्यापारिक और ऊर्जा रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल होंगे। इन वेबिनार का आयोजन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को विकास के इंजन के रूप में स्थापित करने, विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन तथा नियामक सुधारों, निवेश और व्यापार सुगमता से जुड़े विषयों पर किया जा रहा है।

ये है सरकार का मकसद
सरकार द्वारा आयोजित इन वेबिनारों का उद्देश्य नीतिगत घोषणाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सरकार, उद्योग जगत और व्यापार विशेषज्ञों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है. इन चर्चाओं में औद्योगिक नीति, व्यापार रणनीति और ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी. बजट में प्रस्तावित सुधारों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए निवेश को बढ़ावा देने, प्रौद्योगिकी के उपयोग और नीतियों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

ये दिग्गज होंगे शामिल
इस संवाद का हिस्सा बनने के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे. इन वेबिनारों के माध्यम से उद्योग जगत की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि बजट घोषणाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और उनकी वास्तविक ज़रूरतों को समझते हुए योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा सके.

 

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 649

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *