बिहार

बिहार को फिर मिलेगी सौगात: पटना में पीएम मोदी देंगे बड़ा तोहफा, कई योजनाओं का करेंगे ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Bihar Visit: बिहार की राजधानी पटना को जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में पटना आ रहे हैं, जहां वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास और कई अन्य विकास परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को बीजेपी कार्यालय में पीएम के इस दौरे की जानकारी दी.

पटना एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल
पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है. इससे यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और एयरपोर्ट का विस्तार होगा. नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद पटना एयरपोर्ट से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी तैयारी है. इसके अलावा पीएम इस दौरे में बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे. बिहटा में नए एयरपोर्ट की लंबे समय से मांग थी, जिसे अब केंद्र सरकार पूरा करने जा रही है.

बिहार दौरे पर जा सकते है पीएम मोदी
पीएम के दौरे की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि- प्रधानमंत्री से बिहार आने की अपील की गई है, वे अप्रैल में आएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री पटना और बिहटा एयरपोर्ट के अलावा कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, एनडीए के लिए बिहार हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने बिहार के 2025-26 के बजट की जानकारी देते हुए उसकी तारीफ की.

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

बिहार को मिलेगी 50 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी देंगे कई तोहफे, चुनावी साल में मिलेगी खुशखबरी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना…

पूर्णिया में मखाने की माला से हुआ पीएम मोदी का वेलकम, कितनी वजनी थी, किसने बनाई थी ये माला.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सीमांचल के पूर्णिया पहुंचे…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *