अपराधन्यूज़बिहारभारतहेडलाइंस

26 साल की नीतू को नहीं हुआ बच्चा, पति और सास-ससुर ने मिलकर कर दिया कांड

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार के भोजपुर जिले से समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां संतान नहीं होने के कारण एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने पहले महिला का गला दबाकर उसकी जान ली और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव को आनन-फानन में श्मशान घाट ले जाकर जला दिया.

दरअसल, यह सनसनीखेज मामला भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेघरिया गांव का है. मृतका की पहचान 26 वर्षीय नीतू कुमारी के रूप में हुई है, जो मेघरिया गांव निवासी श्रीओम गुप्ता की पत्नी थी. आरोप है कि नीतू को संतान नहीं होने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, और इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट में जला दिया. सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. टीम ने श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष, दांत, हड्डियों के टुकड़े और खोपड़ी के हिस्से जब्त किए हैं.

इसके साथ ही मृतका की सोने की चेन यानी आभूषण भी बरामद किए गए हैं. एफएसएल टीम सभी नमूनों को जांच के लिए अपने साथ ले गई है. पुलिस ने जांच के क्रम में मोबाइल फोन भी जब्त किया है. इस मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 899

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *