दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन का भारत दौरा: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर करेंगे बात, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Christopher Luxon India Visit: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत आने वाले हैं. क्रिस्टोफर लक्सन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 16-20 मार्च, 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे. उनके साथ हाई लेवल डेलिगेशन भी आएगा. इस डेलिगेशन में मंत्री, सीनियर अधिकारी, व्यावसायिक शख्सियत, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे.

विदेश मंत्रालय के अधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 20 मार्च, 2025 को वेलिंगटन लौटने से पहले नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के बीच विज्ञान, व्यापार, द्विपक्षीय सहयोग और शिक्षा, जैसे विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा करेंगे. 17 मार्च को ही नई दिल्ली में 10वें रायसीना डायलॉग 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी करेंगे मुलाकात
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अतिथियों के सम्मान में लंच का आयोजन किया जाएगा. उसी दिन पीएम लक्सन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का कार्यक्रम है. इसके बाद लक्सन 19-20 मार्च को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे भारतीय व्यापार जगत के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

जानें-क्या बोले न्यूजीलैंड के पीएम?
भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के बाद खुद न्यूजीलैंड के पीएम ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत दौरे की जानकारी दी और कहा,कि-अगले सप्ताह, मैं एक वरिष्ठ व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर जाऊंगा. भारत के साथ न्यूजीलैंड के संबंधों को मजबूत करना मेरी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और मैं अपने दोनों देशों के बीच व्यापार और व्यवसाय के अवसरों को बढ़ाने और न्यूजीलैंड को एक निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. व्यापार हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, ताकि जीवन की लागत कम हो और सभी न्यूजीलैंड वासियों के लिए अधिक नौकरियां और उच्च आय पैदा हो।.

Related Posts

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *