दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM मोदी का दो दिवसीय मॉरीशस दौरा: दो देशों की साझेदारी से चीन को होगा नुकसान, ये है एजेंडा, इन समझौतों पर लगेगी मुहर

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस पहुंच चुके हैं, इसे काफी अहम माना जा रहा है। मॉरीशस पीएम के निमंत्रण पर ही प्रधानमंत्री मोदी गए हैं, दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करना मकसद है। पीएम मोदी बुधवार को राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भी होने वाले हैं, भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी और जहाज भी वहां पहुंच रहा है। मॉरीशस के सभी 34 मंत्री पीएम मोदी का स्वागत किया है, यानी कि एयरपोर्ट पर सरकार द्वारा पीएम का सतकार किया गया।
हिंद महासागर और चीन का प्रभाव

पीएम मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे
अपने दौरे को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि- मैं दो दिन के मॉरीशस दौरे जा रहा हूं, वहां मैं 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लूंगा। मैं वहां अपने दोस्त और पीएम डॉक्टर Navinchandra Ramgoolam से मिलने वाला हूं। मैं भारतीय समुदाय से भी वहां बात करने वाला हूं। अब जानकारी के लिए बता दें कि हिंद महासागर की राजनीति के लिहाज से पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम बन जाता है, चीन के प्रभाव को कम करना मकसद है।

मॉरीशस को कहा जाता है मिनी इंडिया
अब समझने वाली बात यह है कि- मॉरीशस को मिनी इंडिया भी कहा जाता है क्योंकि यहां की संस्कृति, परंपरा भारत से काफी मेल खाती है, इसके ऊपर मॉरीशस ही सबसे बड़ा व्यापारिक और विकास सहयोगी भी चल रहा है। इसके ऊपर मॉरीशस को ताकतवर बनाना भी भारत की रणनीति का एक हिस्सा है, इसी वजह से फिर नौसेना के विकास के लिए कई करार किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बुनियादी ढांचे, समुद्री सुरक्षा को लेकर भी समझौते होने वाले हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *