क्रिकेटन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

क्या चुनाव लड़ेंगे जय शाह: इस जिले में लगे अमित शाह के बेटे के पोस्टर, दिखा अलग ही जलवा

खबर इंडिया की।Jay Shah Poster In Patna: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने जब से चैंपियन्स ट्रॉफी जीती है, तब से अमित शाह के बेटे जय शाह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. दरअसल, जय शाह इस वक्त आईसीसी के चेयरमैन हैं. उनकी लीडरशिप में ही चैंपियन्स ट्रॉफी का आयोजन हुआ और उसमें भारत विजयी हुई. इससे पहले जय शाह बीसीसीआई के अध्यक्ष थे, तब भारत ने टी-20 विश्वकप जीता था. इसको लेकर सोशल मीडिया पर वह छाए हुए हैं. बिहार की राजधानी पटना में भी जय शाह के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में लिखा है कि देश की जनता करें पुकार, जय शाह जी राजनीति को करें स्वीकार. इन पोस्टरों से सियासी पारा चढ़ गया है.

बीजेपी प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने जय शाह के समर्थन में पोस्टर लगवाएं
आपकों बता दें कि- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने जय शाह के समर्थन में पोस्टर लगवाए हैं. इन पोस्टरों में लिखा है कि तू कहीं भी जा, जय भी तू, शाह भी तू. आगे लिखा है कि- ए शाह, बना दिया क्रिकेट को विश्व में शहंशाह, अब आ भी जा राजनीत में…. देश को इंतजार है तेरा विश्व गुरु बनाने की, तू आ भी जा….जय भी तू, शाह भी तू… अब इन पोस्टरों को देखकर लोग कह रहे हैं कि क्या जय शाह को बिहार से चुनाव लड़वाना चाहते हैं.

Related Posts

1 of 829

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *