क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

रहाणे को कप्तान बनाकर उलझ गई केकेआर, प्लेयइंग 11 में जगह पर भी उठे सवाल, इस आईपीएल में जूझेंगे अजिंक्य

खबर इंडिया की।कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 का कप्तान तो बना दिया. लेकिन, इस फैसले के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई है कि ना निगलते बन रहा है और ना उगलते. KKR के सामने ये सिचुएशन प्लेइंग इलेवन के चलते पैदा हुई है. दरअसल, रहाणे को कप्तानी सौंपे जाने के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सवाल ये है कि- रहाणे खेलेंगे तो कहां? KKR की प्लेइंग इलेवन में रहाणे की पोजिशन को आकाश चोपड़ा ने बड़ी गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि बतौर बल्लेबाज, कप्तान, रहाणे को में जगह बनाने को लेकर जूझना पड़ सकता है.

नरेन और डिकॉक से ओपन कराएगा KKR- रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, KKR का ओपनिंग स्लॉट लगभग तय है. ऐसी खबर है कि मैनेजमेंट सुनील नरेन और क्विंटन डि कॉक से पारी की शुरुआत कराने के मूड में है. आकाश चोपड़ा का भी ऐसा ही सोचना है. बल्कि, उन्होंने नंबर 3 की बैटिंग पोजिशन को लेकर भी कहा कि वो वेंकटेश अय्यर के लिए आदर्श जगह है. अब ऐसे में सवाल है कि रहाणे फिर खेलेंगे कहां?

जानें-कप्तान रहाणे के लिए कहां बनेगी जगह?
आपकों बता दें कि- रहाणे टीम के कप्तान बनाए गए हैं तो टीम में उनकी जगह तो बनानी ही पड़ेगी. तो क्या KKR का मैनेजमेंट अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में या नंबर 3 की पोजिशन में बदलाव करेगा. आकाश चोपड़ा के मुताबिक KKR के सामने एक विकल्प ये है कि वो सुनील नरेन की जगह रहाणे कोडिकॉक के साथ ओपनिंग पर भेज सकती है. इससे टीम को राइट-लेफ्ट की ओपनिंग जोड़ी मिल सकेगी. वहीं दूसरा विकल्प ये होगा कि वो वेंकटेश अय्यर की जगह नंबर 3 पर रहाणे को खिलाए.

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *