दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

एलॉन मस्क को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- मैं जब मुख्यमंत्री था, तब से उन्हें जानता हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- उन्होंने एलॉन मस्क, तुलसी गबार्ड और विवेक रामास्वामी सहित डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कई सदस्यों से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने बताया कि इस बैठक में परिवार जैसा माहौल था, जिसमें उपस्थित लोग अपने परिवार के साथ आए थे.

जानें-एलॉन मस्क के बारे में क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एलॉन मस्क से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि- मैं एलॉन मस्क को तब से जानता हूं जब मैं मुख्यमंत्री हुआ करता था. उन्होंने कहा,कि-वे अपने परिवार और बच्चों के साथ वहां थे, इसलिए स्वाभाविक रूप से माहौल गर्मजोशी भरा और दोस्ताना लगा.

पीएम ने बैठक के दौरान कई विषयों पर चर्चा की
पीएम मोदी ने कहा कि- उन्होंने बैठक के दौरान कई विषयों पर चर्चा की. उन्होंने मस्क के DOGE मिशन का जिक्र किया और इसकी प्रगति के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया.पीएम ने कहा,कि-अब अपने DOGE मिशन के साथ वे इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि यह कैसे आगे बढ़ रहा है. ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे भी खुशी होती है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *