दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

ट्रूथ के सदस्य बने पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति को इस बात के लिए किया धन्यवाद, जानें क्या है ट्रूथ सोशल.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री ने एक ट्रुथ में पॉडकास्ट साझा करने के लिए अपने मित्र ट्रंप का आभार जताया। साथ ही बताया कि उन्होंने इस इंटरव्यू में अपनी जीवन यात्रा, भारत के सभ्यतागत नजरिये और वैश्विक मुद्दों समेत तमाम विषयों पर अपनी बात रखी है।

पीएम मोदी ने जॉइन किया ट्रुथ सोशल
प्रधानमंत्री ने ट्रुथ का सदस्य बनने के साथ ही दो ट्रुथ भी किए। इस मंच पर साझा की जाने वाली पोस्ट को ट्रुथ कहा जाता है। राष्ट्रपति ट्रंप इसी सोशल मीडिया मंच पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्रुथ में पॉडकास्ट साझा करने के लिए अपने मित्र ट्रंप का आभार जताया। साथ ही बताया कि उन्होंने इस इंटरव्यू में अपनी जीवन यात्रा, भारत के सभ्यतागत नजरिये और वैश्विक मुद्दों समेत तमाम विषयों पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने पहली पोस्ट में क्या लिखा.?
प्रधानमंत्री ने ट्रुथ सोशल का हिस्सा बनने के बाद की गई पहली पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस सोशल मीडिया मंच का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है। किए गए पहला ट्रुथ में लिखा कि वह इस मंच के सभी उत्साही लोगों के साथ बातचीत करने और आने वाले समय में सार्थक बातचीत को आगे बढ़ाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट शेयर किया। दरअसल, अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन बातचीत की थी।

मोदी ने की ट्रंप की जमकर तारीफ
पीएम मोदी ने ट्र्रप को अपना दोस्त बताया था और उन्होंने एक साहसिक शख्सियत करार दिया था। तीन घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि उनकी और ट्रंप की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है, क्योंकि दोनों अपने-अपने देशों को पहले रखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका आपसी विश्वास तब भी कायम रहा, जब रिपब्लिकन नेता जो बाइडन राष्ट्रपति थे।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *