न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

सीएम साय की पीएम मोदी से क्या बात हुई.? रायपुर पहुंचकर दी पूरी जानकारी, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद बुधवार को सीएम साय रायपुर पहुंचे. यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी दी.

पीएम मोदी 30 मार्च को जांएगे छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा,कि-मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें नगर निगम और पंचायती राज चुनावों छत्तीसगढ़ में में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बारे में बताया. पीएम मोदी ने इसे सुशासन, विकास और विश्वास की जीत बताया. प्रधानमंत्री 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
उन्होंने आगे बताया,कि-मैंने उन्हें नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार और सुरक्षा बलों की लड़ाई और राज्य में शांति और व्यवस्था स्थापित करने में हमारी सफलता के बारे में भी बताया. साथ ही मैंने शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की और उनके साथ बाहरी शहरी क्षेत्र छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा की.

छत्तीसगढ़ में तीन लाख करोड़ का होगा निवेश
मुख्यमंत्री साय ने ये भी बताया, कि-राज्य में तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है और हमनें राज्य में अगले 5-7 वर्षों में ऊर्जा के हर क्षेत्र में उत्पादन पर चर्चा की. छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जाएगा और नगर निगम बोर्ड में भी नियुक्तियां की जाएंगी.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 851

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *