दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी के आगे बॉलीवुड सितारे कुछ नहीं… प्रधानमंत्री की लोकप्रियता पर जया बच्चन का बड़ा बयान, सपा सांसद ने की जमकर तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में फिल्मी सितारों से भी ज्यादा कोई लोकप्रिय नेता है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मोदी के नाम के कारण ही भाजपा नेता चुनाव जीतते हैं। एक टीवी कार्यक्रम में सांसद जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत दृढ़ता से कहती हूं। भले ही मैं विपक्ष में हूं लेकिन सच्चाई यह है कि सत्ताधारी दल के नेता, चाहे वे फिल्म अभिनेता हों या गैर-फिल्मी, वे अपनी राजनीतिक क्षमता के कारण नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम के कारण चुनाव जीते हैं।

कोई नहीं सकता पीएम मोदी की बराबरी
सपा सांसद ने कहा कि अगर आप अभिनेता हैं तो दर्शक देखने आएंगे। भले ही वे वोट दें या नहीं, लेकिन आपसे मिलने जरूर आएंगे। राजनीति में लोग चाहते हैं कि भीड़ आए और उनकी बात सुने, लेकिन पहले उन्हें आपसे मिलना होगा। तभी वे आपकी बात सुन सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या नेता कभी अभिनेताओं की लोकप्रियता की बराबरी कर सकते हैं तो जया ने कहा कि नहीं। जब तक आप नरेंद्र मोदी नहीं हैं, कोई और नहीं। विज्ञापन

मैं डर कर बात नहीं करती
राजनीतिक दलों की आलोचना करने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर मशहूर हस्तियों के बेबाक राय रखने को लेकर सवाल पर जया ने कहा कि यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है। भले ही आप सभी टैक्स समय से देते हों, सभी नियमों का पालन करते हों, लेकिन अगर ईडी आपके सिर पर खड़ी हो जाए तो आप कौन सा रचनात्मक काम करेंगे? आप चौबीसों घंटे बोलने से पहले सोचेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा कोई डर नहीं है, मैं बिना किसी डर के बोलती हूं और मैं ऐसी ही हूं। लेकिन मैं जानती हूं कि यह एक ऐसी समस्या है जिसका सामना आज हर सेलिब्रिटी को लगातार करना पड़ रहा है। यह सिर्फ फिल्म कलाकारों की ही समस्या नहीं है, बल्कि सभी सेलिब्रिटी की समस्या है, चाहे वे खेल जगत से जुड़े हों या किसी और माध्यम से।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *