बिहार

शाह के दौरे से पहले बिहार BJP की बड़ी बैठक: दिल्ली में इस दिन जुटेंगे दिग्गज, बनेगा ये प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।आगामी 26 मार्च को बिहार भाजपा के नेताओं का दिल्ली में जुटान होगा। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के आवास पर होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य नेता भी शिरकत करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के 29-30 के बिहार दौरे के पूर्व होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, संसद सत्र के दौरान बिहार भाजपा के कोई न कोई एक सांसद अपने सरकारी आवास में रात्रि भोज का आयोजन किया करते हैं। इस बार 26 मार्च को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल अपने आवास पर रात्रि भोज का आयोजन कर रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए डॉ. जायसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार भाजपा प्रभारी के साथ ही सभी सांसदों, केंद्र सरकार में शामिल बिहार के सभी मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया है।

हालांकि, संजय जायसवाल ने इसे बैठक के बजाए सामान्य शिष्टाचार बताते हुए रात्रि भोज कहा। मगर पार्टी सूत्रों के अनुसार भोज के बहाने ही भाजपा उस दिन बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करेगी। पार्टी की ओर से इस साल होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तय की जाएगी। चुनाव घोषित होने से पहले पार्टी के केंद्रीय नेताओं का बिहार दौरा होगा। जिलावार एनडीए सम्मेलन समाप्त होने के बाद अब विधानसभावार एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन करने की तैयारी चल रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बिहार भाजपा के नेता मंथन करेंगे।

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

भाजपा के खिलाफ एक मंच पर नज़र आये विपक्षी नेता, नीतीश कुमार ने एकजुट होने की कही बात

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन के…

1 of 22

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *