दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

गृहमंत्री से मिलने पहुंचे पंडित सुनील भराला, मुलाकात के बाद अमित शाह को सौंपा स्पेशल तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी। गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान परशुराम की मूर्ति को स्वीकार करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि भगवान परशुराम के विचार और कार्य भारतीय समाज को हमेशा प्रेरित करते हैं।

यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस अवसर पर सुनील भाराला ने गृह मंत्री को भगवान परशुराम की मूर्ति एवं चालीसा भेंट की।

शाह को दिया स्पेशल तोहफा
गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान परशुराम की मूर्ति को स्वीकार करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि भगवान परशुराम के विचार और कार्य भारतीय समाज को हमेशा प्रेरित करते हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें कर्म, निष्ठा और संघर्ष के प्रति प्रेरित करती हैं।
सुनील भाराला ने गृह मंत्री से भगवान परशुराम के जीवन, उनके कर्म और उनके आदर्शों के बारे में विस्तार से बातचीत की। साथ ही उन्होंने महाकुंभ में आयोजित राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाशिविर की महत्वपूर्णता और उसके उद्देश्यों को भी साझा किया।

इसके अलावा सुनील भाराला ने गृह मंत्री को नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर बधाई दी और भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को भी भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की।

 

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *