क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

आज के मैच में होगी पूरे देश की निगाहें, आईपीएल में आज कोहली के धुरंधर से भिड़ेंगे धोनी के वॉरियर्स, जानें किसका पलड़ा भारी.?

खबर इंडिया की।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना होगा। मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का यह दूसरा मैच होगा। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

पिछले सीजन चेन्नई को हराकर बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची थी। यह मुकाबला काफी शानदार रहा था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला था। बेंगलुरु को अंतिम-4 में क्वालिफाई करने के लिए चेन्नई को कम से कम 18 रन से हराना था। वहीं चेन्नई 18 से कम रन के अंतर से हारने पर प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेती। अपने होम ग्राउंड पर RCB ने 27 रनों से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई थी।

मैच डिटेल्स, आठवां मैच CSK vs RCB तारीख: 28 मार्च स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

हेड टु हेड में चेन्नई आगे- हेड टु हेड में चेन्नई, बेंगलुरु पर भारी है। दोनों के बीच अब तक 34 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 22 मैच में चेन्नई और 11 में बेंगलुरु ने जीत दर्ज की। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। वहीं, दोनों टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में 9 बार भिड़ीं हैं, 8 में चेन्नई और महज 1 में बेंगलुरु को जीत मिली। यह जीत 2008 में आई थी।

नूर CSK के टॉप विकेट टेकर चेन्नई ने पिछले मैच में मुंबई को हराया था। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में स्पिनर नूर अहमद ने 4 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। नूर के अलावा जडेजा और अश्विन स्पिन डिपार्टमेंट को बेहद मजबूत बना रहे हैं। बैटिंग में रचिन रवींद्र ने नाबाद 65 रन की पारी खेली थी।

RCB के दोनों ओपनर्स ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाए थे RCB के लिए पिछले मैच में दोनों ओपनर्स ने अर्धशतक लगाए थे। विराट कोहली ने नाबाद 59 और फिल सॉल्ट ने 56 रन बनाए थे। टीम में लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा और क्रुणाल पंड्या जैसे टी-20 स्पेशलिस्ट हैं। क्रुणाल पंड्या टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने पिछले मैच में KKR के खिलाफ 3 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

पिच रिपोर्ट MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिन-फ्रेंडली है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल है। यहां अब तक 86 IPL मैच खेले गए। 49 मैच पहले बैटिंग करने वाली और 37 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो होम टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

जानें-वेदर रिपोर्ट- आज चेन्नई का मौसम काफी गर्म रहेगा। पूरे दिन तेज धूप रहेगी और बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। तापमान 26 से 36 डिग्री रहने की उम्मीद है।

पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस और खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल और देवदत्त पडिक्कल।।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *