दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

बिहार चुनाव का रण: पटना में बैक टू बैक मीटिंग करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालगंज में होगी जनसभा, आज से दो दिन बिहार में गुजारेंगे शाह

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं. शाह आज शाम 7:45 बजे पटना पहुंचेंगे. शाह का यह दौरा बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद खास माना जा रहा है. पटना पहुंचते ही अमित शाह एक्शन में नजर आएंगे. एयरपोर्ट से वे सीधे प्रदेश बीजेपी कार्यालय जाएंगे. वहां शाह पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे.

देर रात तक चलेगा बैठकों का दौर
पहले दौर की यह बैठक करीब रात 9:30 बजे खत्म होगी. उसके बाद शाह रात 11 बजे तक बीजेपी प्रदेश कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे. शाह रविवार सुबह पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद वे गोपालगंज के लिए रवाना हो जाएंगे. वहां पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

अमित शाह का दो दिवसीय दौरा
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वे दो दिनों तक बिहार में प्रवास करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री 29 मार्च की रात करीब आठ बजे पटना आएंगे. दो घंटे तक प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे. इस दौरान वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, विधायक, सांसद, विधान पार्षद, राज्य और केंद्र सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक करेंगे. इस साल बिहार में होने वाले चुनाव पर मंथन होगा.

बिहार को मिलेगी करोड़ों की सौगात
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को बापू सभागार में चार विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण करेंगे. करीब 7000 सहकारी समिति के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. अमित शाह 532 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 291 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. जिन योजनाओं का उद्घाटन होगा, उनमें सहकारिता विभाग की 111.18 करोड़, नगर विकास विभाग की 421.41 करोड़ की पांच परियोजनाएं हैं. बिहार के नजरिए से अमित शाह का ये दौरा बेहद खास रहने वाला है.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *