न्यूज़भारतहेडलाइंस

पूरे देश में रामनवमी का जश्न: पीएम मोदी ने शुभकामनाएं, जानिए क्या लिखा.?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि, कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और ऊर्जा लेकर आए। आपको बता दें कि इस विशेष दिन पर प्रधानमंत्री तमिलनाडु के रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा
‘सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे।’

क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे रामेश्वरम में नवनिर्मित पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लगभग 12:45 बजे वह ऐतिहासिक रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मोदी 8,300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

श्रीलंका दौरे से लौटे पीएम मोदी
आपको बता दें कि, हाल ही में पीएम मोदी ने श्रीलंका का दौरा किया था। पड़ोसी देश
श्रीलंका ने पीएम को मित्र विभूषण सम्मान से नवाजा था। दरअसल ये एक चांदी का मेडल होता है, जिसमें बना धर्म चक्र बौद्ध विरासत का प्रतीक है।
इस बौद्ध विरासत ने भारत और श्रीलंका की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। मेडल में बना पुन कलश (एक औपचारिक बर्तन) समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 892

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *