दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

रूस की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी? पुतिन ने भेजा दोस्त मोदी को न्योता, विक्ट्री डे परेड में होंगे शामिल.?

उमाकांत त्रिपाठी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं। दरअसल, रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है। बता दें कि इस समारोह को ‘विक्ट्री डे परेड’ कहा जाता है जिसमें रूस अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। पूरी दुनिया की नजरें इस समारोह पर टिकी होती हैं।

जानें-कब है विक्ट्री डे परेड?
रूस में विक्ट्री डे परेड का आयोजन हर साल 9 मई की तारीख को मॉस्को के ऐतिहासिक रेड स्क्वायर पर किया जाता है। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने जानकारी दी है कि इस साल समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। रूस की ओर से पीएम मोदी को पहले ही निमंत्रण भेजा जा चुका है और उनकी यात्रा की योजना बनाई जा रही है। विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रूस ने और भी कई मित्र देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

जानिए-क्या है विक्ट्री डे समारोह का इतिहास?
दरअसल, दूसकरे विश्वयुद्ध में जर्मनी की नाजी सेना ने रूस (तत्कालीन सोवियत यूनियन) पर भीषण हमला किया था और तबाही मचाई थी। हालांकि, शुरुआत में नुकसान झेलने के बावजूद सोवियत सेना ने जनवरी 1945 में जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया था। इसके बाद 9 मई की तारीख को कमांडर-इन-चीफ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण से जुड़े अधिनियम पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही ये जंग खत्म हो गई थी।

जुलाई 2024 में रूस गए थे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बीते साल जुलाई महीने में रूस का दौरा किया था। करीब 5 साल में ये पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा थी। इससे पहले पीएम मोदी साल 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में गए थे। पीएम मोदी ने भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया है। पुतिन ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है लेकिन अब तक पुतिन की भारत यात्रा की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *