धर्म -अध्यात्म

पीएम मोदी ने कमिश्नर से किए गैंगरेप केस को लेकर सवाल- जवाब :वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ली केस की जानकारी,बोले- दोषियों पर सख्त एक्शन हो

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप केस को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।

कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेटस रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि- इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीनों और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है।

दरअसल, वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची और दो दिन तक बेहोश रही थी।

आइए- जानते है वाराणसी छात्रा गैंगरेप केस के बारे में-

18 साल की ग्रेजुएशन की छात्रा 29 मार्च को घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका दोस्त राज विश्वकर्मा मिल गया। उसे घुमाने ले गया। राज उसको लेकर एक होटल में रुका। उसने होटल में छात्रा के साथ रेप किया। वीडियो बना लिया।

30 मार्च को छात्रा घर जाने लगी तो राज के जानने वाले समीर,आयुष सिंह समेत कुछ और लड़के होटल में पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को जबरन होटल में रोक लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने उसके साथ रेप किया।

अगले दिन उन लड़कों ने अपने अन्य दोस्तों सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जाहिर को भी बुला लिया। इन लोगों ने छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, फिर गाड़ी में बैठाकर कांटिनेंटल कैफे ले गए। वहां बेहोशी की हालत में छात्रा से रेप किया।

3 अप्रैल की रात साजिद ने छात्रा को कार वाले के साथ बैठा दिया। कार में 5-6 लड़के पहले से मौजूद थे। उन लड़कों ने चलती कार में छात्रा के साथ रेप किया। फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। इसके बाद छात्रा बदहवास हालात में घर पहुंची और उसने पूरी कहानी बताई।

Related Posts

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी, यूपी सरकार ने भी जारी किया बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *