उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

PM Modi Varanasi Visit Live:पीएम मोदी ने वाराणसी में हर- हर महादेव के साथ किया संबोधन शुरू,काशीवासियों का किया जमकर स्वागत

 

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi In Varanasi News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।

पीएम ने तीन बुजुर्गों को दिया आयुष्मान कार्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दिया। पीएम के हाथों प्रमाणपत्र पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम योगी ने काशी में पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कहा कि काशी में आज आपके कर कमल से लगभग 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आपके द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपका हृदय से धन्यवाद। काशी में और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश देश के अंदर जीआई टैग में नंबर एक स्थान प्राप्त कर रहा है। आज यहां पर 21 में सर्टिफिकेट भी प्रदान करने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए भी आपका हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में काशी की बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों को पीएम ने नई पहचान दिलाई।

सीएम योगी का संबोधन हुआ शुरू
विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत, महाकुंभ का भव्य आयोजन संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री का काशी में पहला दौरा है। महाकुंभ के दौरान काशी में भी तीन करोड़ श्रद्धालु यहां पहुंचकर पुण्य के भागी बने।

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मेंहदीगंज से जनसभा को संबोधित करेंगे। वे मंच पर पहुंच गए हैं। यहां तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देंगे।

पीएम ने अधिकारियों से ली सामूहिक दुष्कर्म घटना की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से पिछले दिनों शहर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए निर्देशित किया।

पीएम का पोस्टर लेकर सभास्थल पहुंचा शख्स
सभास्थल पर लोगों की भारी भीड़ सुबह से पहुंचने लगी थी। इसी क्रम में नई सड़क वाराणसी के राम भक्त शशांक पीएम मोदी का पोस्टर लेकर जनसभा स्थल पहुंचा।

जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए पीएम
प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल मेहदीगंज के लिए प्रस्थान किया। यहां पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 646

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *