दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने दी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि, कहा- उन्हें दुनिया हमेशा याद रखेगी, आज होगा अंतिम संस्कार

उमाकांत त्रिपाठी।पोप फ्रांसिस का आज शनिवार को वेटिकन सिटी में अंतिम संस्कार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी और कहा कि- समाज के प्रति पोप फ्रांसिस की सेवा को दुनिया हमेशा याद रखेगी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए यह संदेश साझा किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डि’सूजा भी पहुंचे हैं।

आपकों बता दें कि- पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को 88 वर्ष की उम्र में स्ट्रोक और हृदय गति रुकने से हुआ था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर बेसिलिका में रखा गया है। आज अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेता और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। भारत सरकार ने पोप फ्रांसिस के सम्मान में आज राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

पोप फ्रांसिस पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां निमोनिया और एनीमिया का इलाज हुआ। बाद में फेफड़ों के संक्रमण और किडनी संबंधी दिक्कतें सामने आई थीं। इलाज के बाद 14 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह नहीं सुधर सका।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *