न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

गृहमंत्री का रांची दौरा: 10 मई को आएंगे अमित शाह, तीन राज्यों के CM भी रहेंगे मौजूद.!

उमाकांत त्रिपाठी।Eastern Zonal Council Meeting: रांची-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 मई को रांची आएंगे. वह यहां आयोजित होने वाली 27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद (इस्टर्न जोनल काउंसिल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है.

27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में इन पर होगा विमर्श
रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. पूर्वी क्षेत्र परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक में चारों राज्यों के बीच आर्थिक और सामाजिक योजनाओं, भाषायी अल्पसंख्यकों के मुद्दों, सीमा विवाद और अंतर्राज्यीय परिवहन जैसे विषयों पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा.

 

बैठक में होगी इनकी होगी समीक्षा
पूर्वी क्षेत्र परिषद का गठन राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है. बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 980

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *