दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

भारतीय सेना के पराक्रम के मुरीद हुए पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने की ऑर्मी की जमकर तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी।भारत की सेना ने पहलगाम में बर्बर आतंकी का बदला ले लिया है। भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के भीतर मौजूद आतंकी कैंप पर मिसाइल स्ट्राइक करके 100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा कर दिया है। भारत की कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी भी भारतीय सशस्त्र बलों के इस ऑपरेशन पर नजर बना के रखे हुए थे। बुधवार को पीएम मोदी ने कैबिनेट के साथ बैठक भी की है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने बैठक में क्या कहा है।

पीएम मोदी ने सेना की सराहना की
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की जानकारी कैबिनेट के साथियों को दी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि-  पूरा देश उनके साथ है। भारतीय सेना ने तैयारी के अनुसार बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना की खूब सराहना की है।

राष्ट्रपति को जानकारी देंगे पीएम मोदी
आपको बता दें कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी रहेंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *