न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

आतंकवाद, पाकिस्तान और युध्द पर क्या है पीएम मोदी का स्टैंड, सीएम नायब सैनी ने दिया ये बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। भारत और पाकिस्तान के बीतच कई दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन चुकी है और LoC और सीमा पर शांति देखी जा रही है। देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई को समर्थन दिया है और पीएम मोदी की तारीफ भी की है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी बड़ा बयान दिया है। सीएम सैनी ने कहा है कि पीएम मोदी का लक्ष्य आतंकवाद को खत्म करना है, युद्ध नहीं है।

सीएम सैनी का बड़ा बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को विश्व शांति केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी युद्ध नहीं चाहते बल्कि वह आतंकवाद को खत्म करना चाहते हैं। सीएम सैनी ने आगे ये भी कहा कि भारत दुनिया में शांति के साथ ही शक्ति का उदाहरण पेश करता है।

हरियाणा सीएम ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। सीएम सैनी ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण युद्ध छेड़ने पर नहीं, बल्कि आतंकवाद को समाप्त करने पर केंद्रित है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद घुटनों पर आया पाक
बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था। भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से हमला किया है। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया है।
इसके बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी वायुसेना के 11 एयरबेस, एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सेंटर और रडार स्थलों समेत कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत के डर से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और शांति की अपील करने लगा जिसके बाद दोनों देशों के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ।

Related Posts

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *