बिहार

पीएम मोदी दो दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे,वह यहां पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे;

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को बिहार (Bihar) के काराकाट में मौजूद हैं. वे यहां पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यह पीएम मोदी का बिहार दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ काराकाट में रोड शो किया. दोनों नेता प्रधानमंत्री के साथ सनरूफ में खड़े होकर रोड शो में शामिल हुए. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने काराकाट की जनता को संबोधित करते हुए कहा,कि-  बिहार के प्यार को मैं हमेशा सर-आंखों पर रखता हूं. मैं माताओं-बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं. पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इसके बाद आंख में आंख में मिलाकर हमने कह दिया कि आतंक के आकाओं को ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती पर मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी. आज जब मैं बिहार आया हूं, तो अपने वचन पूरा करने के बाद बिहार आया हूं. हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है.”

भारत की ताकत दुश्मन ने देखी…
पीए मोदी ने कहा,कि- मैं आज बिहार की धरती से फिर दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है लेकिन दुश्मन समझ ले कि ये तो हमारे सर्कर का केवल एक ही तीर है. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है, न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा.

पीएम ने आगे कहा,कि- हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है, फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो. बीते वर्षों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं. कुछ साल पहले तक सासाराम, कैमूर और आस-पास इन जिलों में क्या हालात थे. नक्सलवाद कैसे हावी था. मुंह पर नकाब लगाए, हाथों में बंदूक थामे नक्सली कब कहां सड़कों पर निकल आए, हर किसी को ये खौफ रहता था. सरकारी योजना आती थी लेकिन नागरिकों तक पहुंचती ही नहीं थी. नक्सल प्रभावित गांव में न तो अस्पताल होता था, न मोबाइल टॉवर. कभी स्कूल जलाए जाते थे, कभी सड़क बनाने वालों को मार दिया जाता था. इन लोगों को बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान पर कोई विश्वास नहीं था. नीतीश जी ने उन परिस्थितियों में भी यहां विकास की पूरी कोशिश की.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि- जब सुरक्षा और शांति आती है, तभी विकास के नए रास्ते खुलते हैं. यहां नीतीश जी के नेतृत्व में जब जंगलराज की विदाई हुई, तो बिहार भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने लगा. कभी बिहार में एक ही एयरपोर्ट था, आज दरभंगा एयरपोर्ट भी शुरू हो गया है. बिहार के लोगों की लंबे वक्त से मांग थी कि पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल को आधुनिक बनाया जाए. अब यह भी हो चुका है. कल शाम मुझे नए टर्मिनल का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

‘रेलवे का आधुनिकीकरण…
पीएम ने कहा,कि- बिहार में रेलवे की हालत भी अब तेजी से बदल रही है. आज बिहार में वर्ल्ड क्लास वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. रेलवे लाइनों को डबल किया जा रहा है. मल्टी ट्रैकिंग का काम चल रहा है, जिससे ट्रेनों का आना-जाना तेज होगा. सासाराम में भी अब सौ से ज्यादा ट्रेनें रुकती हैं. यानी हम पुरानी समस्याओं को भी दूर कर रहे हैं और रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं. ये काम पहले भी हो सकते थे लेकिन जिनके ऊपर बिहार को आधुनिक ट्रेनें देने की जिम्मादारी थी, उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीन लूटने का काम किया. गरीबों की जमीन लिखवा ली. सामाजिक न्याय के उनके यही तरीके थे. गरीब को लूटना, उनके अधिकारों को लूटना, उनकी मजबूरी का फायदा उठाना और खुद राजशाही की मौत करना. बिहार के लोगों को आगे भी सावधान रहना बहुत जरूरी है.

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *