बिहार

पीएम मोदी का बिहार में मेगा प्रोग्राम, विक्रमगंज में करेंगे जनसभा को संबोधित:जानिए-इन 10 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन;

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर चुनावी राज्य बिहार में है. अपने बिहार दौरे के पहले दिन पटना पहुंचे पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ ही बिहटा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. पीएम ने मेगा रोड शो किया, (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ चुनावी बैठक की और पटना में ही रात्रि विश्राम किया. पीएम मोदी के बिहार दौरे के दूसरे और अंतिम दिन आज यानी 30 मई को भी उनका मेगा कार्यक्रम है.

पीएम मोदी काराकाट लोकसभा क्षेत्र के विक्रमगंज में मेगा रैली को संबोधित करेंगे. रोहतास जिले के विक्रमगंज से प्रधानमंत्री मोदी बिहार को 48 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण होना है, तो कुछ का शिलान्यास. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना से हेलीकॉप्टर से विक्रमगंज पहुंचेंगे. हेलीकॉप्टर के लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड बनाया गया है. प्रधानमंत्री की रैली के लिए विक्रमगंज के दुर्गदीह में 444 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया गया है.

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं, उनमें सड़क से लेकर रेल लाइन तक शामिल हैं. पीएम मोदी विक्रमगंज से 249 करोड़ रुपये की लागत वाली पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क और गोपालगंज में फोर लेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे. सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन, जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर और कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन का लोकार्पण भी पीएम मोदी करेंगे.

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
पीएम मोदी नवीनगर विद्युत परियोजना में फेज दो के तहत 800 मेगावाट की तीन यूनिट, राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा नदी पर पुल, रामनगर-कच्ची दरगाह एनएच-119 डी के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 1083 करोड़ रुपये है. पीएम पटना के हार्डिंग पार्क में 5 टर्मिनल के रेलवे प्लेटफॉर्म, एनएच-119 ए के पटना-आरा-सासाराम खंड पर चार लेन और एनएच-319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता खंड को छह लेन करने से संबंधित कार्य का शिलान्यास करेंगे.

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

उमाकांत त्रिपाठी।चुनावी साल में बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *